पुलिस गस्त वाहन को डंपर ने मारी टक्कर।

0

गस्त करने वाले पुलिस वाहन को अंध गति से आ रहे डंपर ने मारी टक्कर,बडा हादसा टला…

चापडा । इंदौर बैतूल हाईवे मार्ग पर बालू रेती पर चलने वाले डंपर अंध गति से गुजरते हैं जिनके कारण 90% सड़क हादसे होते हैं। एक बार फिर चापड़ा चौराहे पर डंपर ने एक पुलिस वाहन को अपनी चपेट में ले लिया हादसा इतना भयानक था कि गनीमत यह रही कि उसमें किसी की जान नहीं गई और बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
चापड़ा चौराहे पर चारों तरफ से वाहनों का आवागमन होता है लेकिन जिसके बावजूद भी रेत पर चलने वाले डंपर चालक डंपर ओं की गति को कम नहीं करते हैं, चौराहे से ही अंधगति से गुजरते हैं और उसी के कारण एक बार फिर बड़ा हादसा टला है, जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी चापड़ा पर दो वाहनों से रात्रि गश तक की जाती है, शुक्रवार की सुबह 5 बजे पुलिस वाहन बागली मार्ग से गस्त कर पुरानी चौकी पर आ रहे थे, उसी दौरान जैसे ही गाडी ने पुरानी चौकी की ओर आनी लगी उसी दौरान सामने से नेमावर की ओर से एक अंधगति में बालू रेती का डंपर क्र.एम पी 09 एच एच 9422 आया जिसने पुलिस बोलेरो वाहन में टक्कर मार दी जो कि बीच चौराहे पर बने एक चबूतरे में जा टकराई जिससे बोलेरो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया बोलेरो वाहन में आरक्षक राहुल लववंशी एवं चालक जितेंद्र थे जिन को चोट आई है।
हादसे के दौरान डंपर चालक ने मौके से फरार होने का प्रयास किया लेकिन डायल हंड्रेड कमल पाटीदार आरक्षक अनिल डावर ने भमोरी तक पीछा कर उक्त डंपर को पकड़कर चौकी पर लाकर खड़ा किया है।
बता दें कि विगत कुछ समय से बालू रेत पर चलने वाले नंबरों पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है और उसी के कारण अंधगति से इस मार्ग पर दौड़ते दिखाई दे रहे गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई वरना है यह घटना बड़े हादसे में तब्दील हो जाती। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौखिक तौर पर सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बालू रेती पर चलने वाले डंपर को किसी भी प्रकार से नहीं रोका जाए और उसी के कारण यह डंपर चालक बैखौफ हो गए हैं ,जिन्हें कार्रवाई का कोई डर नहीं है, और उसी के कारण मार्ग पर गुजरने के दौरान अंध गति से यह चलते हैं और दूसरे वाहन चालकों का अपना शिकार बनाते हैं।
पूर्व में एक बार पहले भी चापड़ा चौराहे पर डायल हंड्रेड वाहन को डंपर ने टक्कर मार दी थी, उस दौरान भी एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था। चापड़ा चौराहे पर पेट्रोल पंप के समीप उक्त वाहन खड़ा था उस दौरान नेमावर की ओर से आने वाले बालू रेती से भरे डंपर ने टक्कर मारी थी यदि गाड़ी में से चालक व गाडी प्रभारी उत्तर के नहीं भागते तो शायद उस समय भी बड़ा हादसा होता। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा डंपर चालक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई थी।

 

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!