जन अभियान परिषद के महानिदेशक बी आर नायडू ने किया कक्षाओं का निरीक्षण।।
आशीष जैन बंडा/7354469594 – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक बी आर नायडू ने शासकीय राजीव गांधी महाविद्यालय में संचालित हो रहे बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं एवं मेंटर्स एवं नवांकुर संस्थाओ से चर्चा की । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्वल्लन से हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का छात्र छात्राओं व नवांकुर संस्थाओ के द्वारा स्वागत किया गया। संवाद कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए जन अभियान परिषद के महानिदेशक श्री नायडू ने कहा कि आत्मनिर्भर स्वयं बने और दूसरों को आगे बढ़ने में मदद करें , यह सच्चे समाजसेवी के गुण हैं । शासन के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना जन अभियान परिषद का उद्देश्य है ।उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद समाज और शासन के मध्य सेतु का काम कर रही है। उन्होंने विकासखंड की सभी नवांकुर संस्थाओं व मेंटर्स से परिचय लिया। कार्यक्रम के दौरान सीएमसीएलडीपी के तहत बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू कर रहे छात्र-छात्राओं से कोर्स से संबंधित गतिविधियां जानी। विकासखंड समन्वयक संजय शर्मा ने विकासखंड में चल रहे कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी महेंद्र जैन भूसा, सुधीर यादव , संभागीय समन्वयक दिनेश उमरैया, जिला समन्वयक केके मिश्रा, ब्लॉक समन्वयक संजय शर्मा, दिनेश सोनी, रतिराम यादव, विनोद दुबे, ब्रजभान यादव , श्याम किशोर प्रजापति , अविनाश चौबे, शिवराम तिवारी , बबीता यादव ,स्मिता मिश्रा सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं के द्वारा महानिदेशक बी आर नायडू को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था भूमिका ग्रामोदय समिति अध्यक्ष आशीष जैन ने किया। आभार जिला समन्यवयक के के मिश्रा ने माना।
