घर से ही सारथी पोर्टल के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस बनवाए।

0
IMG-20210804-WA0201

शहडोल से सत्येन्द्र सिंह की रिपोर्ट



शहडोल : राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी श्री विवेक महावर ने बताया कि अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। एनआईसी एवं परिवहन विभाग द्वारा साझेदारी कर ऑनलाइन लाइसेंस की सुविधा शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि घर बैठे कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड के जरिए सारथी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर और डिजिटल रूप से निर्धारित शुल्क जमा करके अपना लर्निंग लाइसेंस बनवा सकता है। आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करने पर आवेदन फार्म में स्वत: ही आवेदक व अभिभावक का नाम जन्म तिथि, पता, फोटो इत्यादि ब्यौरा दर्ज हो जाता है। जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा फेरबदल किया जाना संभव नहीं है, आवेदक को फिजिकल फिटनेस संबंधी जानकारी भी ऑनलाइन दर्ज करना होता है। आवेदक की फिजिकली फिट होने पर आवेदन सबमिट हो जाता है, यदि आवेदक किसी शर्त को पूरा नहीं करता तो उसका आवेदन सबमिट नहीं होगा। आवेदक सबमिट होते ही आवेदक को एसएमएस के माध्यम से आवेदन नंबर मिल जाता है। डिजिटली फीस जमा होने के बाद आवेदक को एसएमएस के जरिए लर्निंग लाइसेंस टेस्ट पासवर्ड मिल जाता है। महिला आवेदकों के लिए यह सुविधा पूर्णता नि:शुल्क है। लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के पूर्व अपने कंप्यूटर में आवेदक को एक टेस्ट देना होगा, जिसमें 20 प्रश्न पूछे जाएंगे जो सड़क सुरक्षा से संबंधित होंगे इसमें से 60% जवाब सही होने पर आवेदक पुत्र एंड मान लिया जायेगा

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!