जावरा के भाजपा नेता चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने सीएम को दिया सुझाव।

0
IMG_20221101_163536.jpg

IMG_20221101_163536.jpg

भाजपा नेता चंद्र प्रकाश  ओस्तवाल ने मामाजी को  दिया सुझाव , बोले
 शिवराज सरकार  अब बत्तीसी बनाने की योजना लागू करे ,  दांत की बड़ रही बीमारिया
 रतलाम। शिरीष सकलेचा
भाजपा के वरिष्ठ नेता , पूर्व जिला महामंत्री युवा उद्योगपति चन्द्र प्रकाश ओस्तवाल(जावरा) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग की है कि  आप के द्वारा प्रदेश में जन हित के लिये अनेक जन कल्याण कारी योजनाएं लागू की  हैं ।इन योजनाओं से आमजन को लाभ भी हो रहा है ।
जो बुजुर्ग आर्थिक कमजोरी के कारण सोचकर भी तीर्थ यात्रा नही कर पा ते थे।  लेकिन आपकी  सरकार द्वारा चलाई जा रही तीर्थ दर्शन यात्रा से प्रदेश के बुजुर्गों ने तिर्थ यात्रा कर सपनों को पुरा किया है ।
 ओस्तवाल ने आगे बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश घरों में लोग दाँतो की समस्याओं से ग्रस्त है दाँतो के ठीक न होने से खाना सही ढंग से चबाने में नही आने के कारण पेट  से संबंधित बीमारियां की संभावना बढ़ जाती है ।  गरीब लोगो को लिये
अगर सरकार बत्तीसी बनाने की योजना लागू करती है तो क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ मिल सकता हैओर क्षेत्र वासी पेट की गंभीर बीमारियों से बच सकते है ।
श्री ओस्तवाल ने पत्र में यह भी अवगत कराया कि वर्तमान समय मे दाँत से संबंधित इलाज बहुत महंगा हो गया है।नई बत्तीसी बनवाने में निजी हॉस्पिटल में लगभग अस्सी हजार से एक लाख तक का व्यय होता है जो एक मध्यम वर्ग  एवम गरीब के लियेअसम्भ है अगर सरकार बत्तीसी बनाने की योजना लाती है तो प्रदेश के गरीबों को इसका लाभ मिलेगा ।ओर गरीब को पेट की बीमारियों से मुक्ति मिलेगी । आम जन स्वस्थ हो गा तो प्रधानमंत्री मोदी जी  के द्वारा चलाये जा रहे अभियान स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत को बढ़ावा मिलेगा ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!