नप की टीम ने किया निर्माणाधीन गौशाला में निरीक्षण
निर्माणाधीन श्री कृष्ण गोपाल गौशाला का नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत सहित पार्षदों व अधिकारियों ने किया निरीक्षण, अध्यक्ष् बोली काम गुणवत्तापूर्ण हो
शिरीष सकलेचा
बड़ावदा।
नगर में बन रही श्री कृष्ण गोपाल गोशाला का निरीक्षण शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना राजेंद्र कुमावत, जिला योजना समिति सदस्यव लोक निर्माण समिति चेयरमेन अनिल अवस्थी ,पार्षद प्रकाश मालवीय, पार्षद दुर्गाबाई परमार, पार्षद विनीता व्यास ,पार्षद प्रतिनिधि उमराव सिंह पार्षद प्रतिनिधि दिनेश करावत, पार्षद प्रतिनिधि नंदराम राठौड़ अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत सीएमओ आरसी सिंदल, इंजीनियर विरल जैन , गौशाला समिति अध्यक्ष अर्जुन लाल शर्मा ने किया। निरीक्षण के दौरान कार्य मे गुणवत्ता की कमी पाई गई। नप अध्यक्ष श्रीमती कुमावत ने बताया कि पिलर व दीवार में कई त्रुटियां है, ईंटे कमजोर है। निर्माणाधीन कार्य का बारीकी से अध्यन किया है। काम गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, यही हम चाहते है। क्योंकि तत्कालीन राज्यसभा सांसद थावरचंद गहलोत(बाऊजी) ने अपनी निधि से एक अच्छी गौशाला के निर्माण हेतु उक्त राशि स्वीकृत की थी जिसका सही उपयोग किया जाना संकल्पित है।
इंजीनियर विरल जैन ने बताया कि कार्य निर्धारित मापदंड के अनुरूप नही हुआ है। जिसका अभी भुगतान नही हुआ है। कार्य की अवधि ढाई गुना अधिक हो गयी है। जिसको लेकर सम्बंधित ठेकेदार को नोटिस दिया जावेगा।कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय पर किये जाने को कहा है। ज्ञात रहे नवीन गोशाला हेतु विधायक मनोज चावला ने जमीन उपलब्ध कराई थी व तत्कालीन राज्यसभा सांसद थावर चंद गेहलोत ने अपनी सांसद निधि से लगभग 15 लाख की राशि मुहैया कराई थी।
नगर परिषद पदाधिकारियों ने ठिकरिया में भी नए बनाए जाने वाले कुए के लिए स्थान का निरीक्षण किया। नपा अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही यहां कुए का निर्माण करवाया जाकर ग्राम वासियों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाई जायेगी।
![]()

