मातारानी को समर्पित करने निकाली चुनरी यात्रा

0
IMG-20220406-WA0230.jpg

IMG-20220406-WA0230.jpg

बटियागढ़//नवरात्र के चलते बटियागढ़ में माता के भक्तों के द्वारा चुनरी यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में माता के भक्त शामिल हुए।
मुख्यालय में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं के द्वारा अलग-अलग जतन किए जा रहे हैं। कोई निराहार व्रत रख रहा है तो कोई फलफ्रुट खाकर 9 दिन व्रत रख रहा है तो कोई अपने शरीर पर ज्वारे उगा कर माता रानी की आराधना कर रहा है।
इसी कड़ी में मातारानी के भक्तों ने बटियागढ़ में विशाल चुनरी यात्रा निकाली। पैदल तीन किलोमीटर चलकर माता के दरबार पहुंचकर मां हरसिद्धि को चुनरी चढ़ाई। चुनरी यात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

3 किलोमीटर पैदल मां हरसिद्धि के दरबार पहुंचकर चढ़ाई चुनरी

चुनरी यात्रा पूरी विधि विधान के साथ विंध्यवासिनी नगर विंध्यवासिनी मां के मंदिर से मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुई। यह चुनरी यात्रा तीन किलोमीटर का सफर तय कर घनश्यामपुरा गांव मां हरसिद्धि के दरबार में पहुंची।
चुनरी यात्रा में मां के युवा भक्त अधिक संख्या में नजर आये जो पैदल नंगें पैर यात्रा कर गांव घनश्यामपुरा माता। हरसिद्धि के दरबार में पहुंचे यहां विराजित माता रानी को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर चुनरी उड़ाई। इसके बाद महा आरती और महा प्रसादी का वितरण किया गया।
सैकड़ों की तादाद में महिला, बच्चे और पुरुष माता रानी के जयकारों के साथ भजन और नृत्य करते हुए इस यात्रा में चल रहे थे। यात्रा के दौरान भक्त माता अम्बे के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, वहीं उनका उत्साहवर्धन करने के लिए नगरवासियों के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. नरेन्द्र व्यास के द्वारा मां की चुनरी के साथ भक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। मार्ग में ही एम एच समाजसेवी संस्था के सदस्यों के द्वारा माता के भक्तों के लिए स्टाल लगाकर जलपान और पुष्प वर्षा की गई। मां के भक्तों को जगह-जगह स्टाल लगाकर उन्हें जलपान भी कराया जा रहा था।

चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

बटियागढ़ के लगभग सभी घरों से लोग इस धर्म यात्रा में शामिल हुए। जिस मार्ग से चुनरी यात्रा निकाली गई, वहां पर लोगों ने अपने घरों के सामने साफ-सफाई की और चुनरी यात्रा का स्वागत किया। इसमें कई स्थानीय भजन मंडलियां भी शामिल थीं, जो भजन गाते हुए चल रही थीं। तीन किलोमीटर की यह चुनरी यात्रा करीब-करीब 3 घंटे में घनश्यामपुरा मां हरसिद्धि के दरबार में पहुंची, जहां पर माता रानी को चुनरी चड़ाकर कर यात्रा का समापन किया गया।
बटियागढ़ में युवाओं के उत्साह के साथ और सभी के जनसहयोग से चैत्र नवरात्रि में प्रथम बार माता रानी की चुनरी यात्रा का शुभारंभ किया गया।
मां की चुनरी यात्रा में कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष गौरव पटेल, पं. राजेश तिवारी, एमएच क्लब के संचालक जितेन्द्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष पं. आनंद त्रिवेदी, अध्यक्ष पं. कपिल शुक्ला, पं. सतीश मिश्रा, अरविन्द पटेल, सुरेन्द्र सोनी, डॉ. चरनसिंह, बंटी पाटकार, रामावतार कुड़ेरिया, अंकित, रवी तिवारी, कृष्णा तिवारी, ईश्वर चौरसिया, सतीश पटेल, भगतसिंह पटेल, दिलीप लिम्बरदार, ब्रिजेश चौरसिया, राज विश्वकर्मा, गुलशन विश्वकर्मा आदि सभी मां के भक्तों की उपस्थिति रही।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!