बारिश से हुई क्षतिग्रस्त सड़क का हुआ सुधार कार्य।
नाले की बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क का किया गया मरम्मत कार्य
विशाल महानंद बालाघाट- लालबर्रा तहसील में सोमवार की रात में बारिश के दौरान मुरलीखाम और पंढरापानी के बीच नाले की बाढ़ से पक्की सड़क बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।ग्रामीणों की सूचना पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क इकाई के अधिकारियों ने इस पर त्वरित कार्रवाई की और तेजी से सड़क की मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया है।जिससे अब सड़क का सुधार कार्य पूर्ण हो गया है।जहां से लोगों को आवाजाही में सहूलियत मिल गई है।
![]()

