बड़ावदा में कल 13 वर्षों बाद क्या होगा जाने ?

0

धन्य होगा बड़ावदा,13 वर्षों बाद होगा ऐतिहासिक चातुर्मास नगर प्रवेश पर दूर -दूर से आएंगे धर्मालुजन, बहेगी धर्मगंगा
बड़ावदा-  शिरिष  सकलेचा

13 साल बाद जैन समाज मे जय शेखर धाम दादावाड़ी पर  चातुर्मास होगा। सागर समुदाय की साध्वियां मुक्ति प्रिया श्रीजी,ऋजु प्रिया श्री जी,हर्ष प्रिया श्री जी,जिन प्रिया श्री जी व बड़ावदा नगर की बेटी साध्वी श्री अर्हम प्रिया श्री जी चातुर्मास हेतु यहां 6 जुलाई बुधवार को भव्य मंगल प्रवेश करेगी ।साध्वी मंडल के चतुर्मास प्रवेश को लेकर जैन समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण नगर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है ।यहां नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रवेश के दौरान यहां दूर-दूर से धर्मालुजन आकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। श्री संघ अध्यक्ष मानमल सकलेचा व चतुर्मास समिति सचिव शिरीष सकलेचा ने बताया कि साध्वी मंडल का प्रातः 8 बजे महेश सकलेचा (पप्पू सेठ )के निवास सेंट्रल बैंक के पास से नगर प्रवेश हेतु जुलूस प्रारंभ होगा। जुलूस में नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगा जिसका समापन चातुर्मास स्थल जय शेखर धाम दादावाड़ी पर होगा प्रातः 10 बजे यहां धर्मसभा होगी ।उसके पश्चात श्री संघ का स्वामी वात्सल्य होगा। आयोजन का लाभ श्री संघ की आज्ञा से श्रीमती संपत बाई जुहारमल सकलेचा परिवार ने लिया है ।चातुर्मास हेतु यहां पधार रही साध्वी मंडल के साथ बड़ावदा नगर के प्रकाश संगीता सकलेचा की बेटी अर्हम प्रिय श्री जी भी मौजूद रहेगी ।जिसके कारण नगर वासियों में और अधिक उत्साह है।
श्री संघ अध्यक्ष् मानमल सकलेचा दादावाड़ी ट्रस्ट अध्यक्ष पुखराज मल सकलेचा चातुर्मास समिति अध्यक्ष हर्षित चत्तर, उपाध्यक्ष अक्षय हिंगड़,सचिव शिरीष सकलेचा, कोसाध्यक्ष सौरभ सकलेचा, महिला परिसद ,नवयुवक परिषद,श्री राज राजेन्द्र सातम परिवार आदि ने धर्मालुजनों से उक्त आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!