कार्यकर्ताओं को महत्व देकर संगठन को मजबूत बनाएं : भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया।
आशीष जैन की रिपोर्ट
बंडा : भारतीय जनता पार्टी बंडा मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन स्थानीय मंगल भवन में किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया थे। कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सिरोठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी सक्रिय सदस्य पोलिंग बूथों पर सक्रियता से केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार की जन हितेषी योजनाओं को पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का समान रूप से सम्मान किया जाता है । उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ से लेकर मंडल स्तर तक पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्त्व देकर उनके सुझावों को अमल में लाने का प्रयास करते हुए संगठन को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत माता , श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत कोराना काल में काल कलवित हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र में सभी दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना के साथ 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विशेष रुप से पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जाहर सिंह, जिला उपाध्यक्ष वैभवराज सिंह कुकरेले, मंडल कार्यसमिति बैठक प्रभारी देवेंद्र फुसकेले, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जिला महामंत्री वृन्दावन अहिरवार एवं अर्जुन सिंह राणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने की। संचालन नीतेश जैन नैनधरा ने किया। आभार अशोक राय, रुपेश यादव एवं रविकांत तिवारी ने माना । बैठक में महेंद्र जैन भूसा , उमेश जैन , राकेश बमाना, बाबू सिंह मुड़िया, अनिरुद्ध सिंह, विश्वनाथ मेहदेले, राजकुमार महेरिया सहित मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं जिला के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
