धरती का सौंदर्य हरियाली और पौधे प्रकृति के रक्षक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम।

0
IMG-20210807-WA0079

राहुल उपाध्याय की रिपोर्ट

कटनी। साप्ताहिक वीडियो समीक्षा बैठक कान्फ्रेंसिंग के दौरान बोर्ड के सदस्य सचिव अच्युतानंद मिश्रा के निर्देशन व क्षेत्रीय कार्यालय म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कटनी के क्षेत्रीय अधिकारी एस.पी.झा के मार्गदर्शन में पौधा रोपण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ड्राइव स्टोन क्रेशर , खदान क्षेत्र , औद्योगिक क्षेत्र बरगवॉ , लतमरा , अमकुही , मार्बल स्टोन कटिंग पार्क व अन्य जगहो को चिन्हित कर सघन पौधरोपण किया जा रहा है । मुख्यमंत्री द्वारा अंकुर अभियान के तहत कटनी जिले में सघन पौधरोपण पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत मेसर्स कटनी मुनिसिपल सॉलेड वेस्ट प्लांट पडरवारा में शुक्रवार को को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय अधिकारी एसपी झा व कार्यालय के समस्त स्टाफ तथा संस्थान के अभिषेक रंजन सहित संस्थान के सभी अधिकारी कर्मचारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अकुंर अभियान को सफल बनाने के लिए सघन पौधारोपण का कार्य किया गया । आने वाले दिनों में पूरा क्षेत्र पौधारोपण की हरियाली से खूबसूरत नजर आएगा । जिले के मेसर्स कटनी एमएसडब्लू इंडिया प्रा.लि. पडरवारा में जिले के 4 नगर परिषदो का कचरा लाया जाता है उक्त स्थान पर क्षेत्रीय अधिकारी के निर्देशन पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया जंहा कई प्रजातियों के फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए । अपने उद्बोधन में एस.पी.झा क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा बताया गया कि हमारी पृथ्वी का सौदर्य हरियाली है और यह हमारी पृथ्वी पर बरकरार रहे इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है । हमारे देश में कुछ क्षेत्र तो हरियाली की वजह से इतने खूबसूरत है जिन्हे स्वर्ग की संज्ञा तक दी जाती है।
वही अगर सभी जगह सूखा हो पेड – पौधे न हो तो सोचिए कैसा लगेगा जिसमें विशेष रूप से उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि आजकल जगह – जगह टावर लगने से या डाटा केबल फैल जाने के कारण प्रकृति पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इन सब से बचने के लिए हमारे पास सिर्फ एक उपाय है कि हम अपने आसपास के क्षेत्र को हरियाील से ढक दे। निश्चित रूप से अगर हम अंकुर अभियान के तहत अपना संकल्प लेकर सभी क्षेत्रों को हरा – भरा करने में लग जाएगें तो रेडिएशन से हम जीत जाएगें । हम एक ऐसे देश में रहते है , जहां पर आज भी वृक्षो की पूजा की जाती है उपासना की जाती है जिससे यह सिद्ध होता हे कि वैज्ञानिक स्तर चाहे जिस मुकाम पर पहुच जाएगा लेकिन प्राकृतिक सौंदर्य के पूजा पाठ की प्रक्रिया को काफी नही भूलना चाहिए । हमारे बुजुर्ग वृक्षों की पूजा करते रहे है। -: कार्यशाला हुई आयोजित इस अवसर पर एमएसडब्लू कार्यशाला मेसर्स कटनी एम.एस.डब्लू . इंडिया प्रा.लि. पडरवारा में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन भी किया गया जिसकी अध्यक्षता एस.पी.झा क्षेत्रीय अधिकारी म.प्र.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा की गई। प्लांट हेड अभिषेक रंजन व समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । यह परियोजना प्रदेश व देश की पहली परियोजना जिसमें क्लास्टर बेस निकटतम शहरों को जोड़ा गया है जिसके तहत नगर पालिक निगम कटनी सिहोरा , कैमोर विजयराघवगढ, बरही नगर पंचायते शामिल की गई है । संस्थान द्वारा प्रतिदिन कचरा संग्रह कर कटनी एम.एस.डब्लू . प्लांट में प्रस्सकरण किया जाता है । एकत्रित कचरे को सर्वप्रथम संयत्र में स्थापित ट्रोमिल से गुजारा जाता है जिससे उच्च कोटि का आरडीएफ दहन के लिए प्राप्त होता है । तत्पश्चात् कचरे में जैविक बैक्टीरिया युक्त घोल मिला कर जैविक विघटक की प्रकिया कराई जाती है । विभिन्न अपशिष्ठ प्रबंधन नियमों के अनुसार संग्रहित कचरे का निपटान किया जाता है । कार्यशाला पूर्ण उपरान्त सभी अधिकारियों द्वारा संस्थान का निरीक्षण किया गया जिसमें संस्थान द्वारा किए गए त्रिस्तरीय पौधारोपण से परिसर में विभिन्न प्रकार की पौधों की प्रजातिया जन्म लेगी।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!