अष्टापद तीर्थ के पास प्रदेश सरकार क्या बनाने की योजना बना रही, जाने।
Bhumika Bhaskar December 7, 2022 0
अष्टापद तीर्थ के पास प्रदेश सरकार का एमपी टूरिज्म की होटल बनाने का है प्रस्ताव
बड़ावदा- शिरीष सकलेचा
अष्टापद जैन तीर्थ में खरतरगच्छ सहस्त्र शताब्दी समारोह के अवसर पर डाक विभाग द्वारा विशेष आवरण का विमोचन रविवार को मालवा खरतरगच्छ संघ के आयोजित कार्यक्रम में अष्टापद तीर्थ प्रेरिका श्री जीन शिशु प्रज्ञा श्रीजी की निश्रा में रविवार को जारी किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति विशेष अतिथि डाक अधीक्षक राजकुमार शिवहरे सरदारमल चोपड़ा महिदपुर डॉ सुरेश मेहता जावरा की स्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता जतन मल ढोर अध्यक्ष फेली टेली सोसाइटी जयपुर ने की कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने जिनेश्वर सुरी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया संघ के सदस्यों ने गुरु वंदना की और मंगलाचरण प्रज्ञा श्रीजी ने दिया स्वागत भाषण मालवा खरतरगच्छ संघ अध्यक्ष बसंत सिंह श्रीमाल ने दीया अतिथियों का स्वागत बसंत सिंह श्रीमाल सुरेश बांठिया नरेंद्र नाहर दिलीप छाजेड़ संदीप चोपड़ा महेंद्र गादिया, जयंतीलाल जैन रविंद्र सिंह श्रीमाल नितेश बांठिया आदि ने किया वहीं सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी का भी स्वागत किया गया संचालन सुनील चोपड़ा ने किया आभार राजेंद्र कोठारी ने माना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम हिमांशु प्रजापति ने कहा कि तीर्थ परिसर में आकर मुझे बहुत खुशी हुई और डाक तार विभाग द्वारा विशेष आवरण जारी किया जा रहा है जो सराहनीय हे मध्यप्रदेश शासन द्वारा अष्टापद तीर्थ के पास एमपी टूरिज्म की होटल बनाने का प्रस्ताव है। जीन शिशु प्रज्ञा श्रीजी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जेनाचार्य श्री जिनेश्वर सूरी जी के गौरव से हम सब उत्तम ता महसूस कर रहे हैं उन्हें जिस आसन पर स्थान मिला , अज्ञान के अंधेरे को दूर करने में सक्षम हुए। डाक विभाग के उप संभागीय निरीक्षक इरफान एवं जावरा के कमलेश बैरागी ने भारतीय डाक विभाग द्वारा जारीविशेष आवरण लिफाफे की जानकारी दी कार्यक्रम को डॉ सुरेश मेहता , जतनमल ढोर जवाहर डोसी आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में जावरा भानपुरा महिदपुर उज्जैन खाचरोद रतलाम सुवासरा मंदसौर आलोट आदि शहरों के संघ के सदस्यों ने भाग लिया कार्यक्रम के पश्चात संघ की बैठक
भी आयोजित की गई।
![]()
About The Author
Bhumika Bhaskar
The Bhumika Bhaskar is a leading Newspaper Media Group in Madhyapradesh and Uttarpradesh . The Bhumika Bhaskar independent editorial stand and its reliable and balanced presentation of the news have over the years, won for it the serious attention and regard of the people who matter in India and abroad.Bhumika Bhaskar uses modern facilities for news gathering, page composition and printing.

