दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत, जाने वजह।
भूमिका भास्कर संवाददाता दिल्ली – एमसीड चुनाव में 1349 उम्मीदवार मैदान में थे और इन सभी की किस्मत का फैसला आज हो गया है. एमसीडी चुनाव में आप ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए जीत दर्ज की है।
एमसीडी चुनाव के नतीजे अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 वार्ड जीतकर 250 सदस्यीय नगर निकाय में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया. वहीं दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 वर्षों से काबिज भारतीय जनता पार्टी ने 104 वार्डों पर जीत दर्ज की. दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की इस जीत पर दिल्लीवासियों को बधाई दी। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की कमान संभालने के लिए ‘अपने बेटे, भाई’ को चुनने के लिए उनका धन्यवाद किया। दिल्ली में पिछले साल तीनों निगमों का एक बार फिर विलय होने के बाद यह पहला एमसीडी चुनाव था. एमसीडी चुनाव में AAP की जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि मैं दिन-रात मेहनत करके आपके इस भरोसे को कायम रखने की कोशिश करूंगा. अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा, ‘दिल्ली की जनता को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और बदलाव लाने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं.’
अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि आप केवल आम आदमी पार्टी के पार्षद नहीं, बल्कि दिल्ली के पार्षद हैं. हमें दिल्ली को ठीक करने में सबके सहयोग की जरूरत है. हमें केंद्र सरकार के सहयोग की भी जरूरत है.
