अब जिला अस्पताल में कीमोथैरेपी करा सकेंगे कैंसर पीड़ित।
डिंडोरी
भूमिका भास्कर संवाददाता
अमन सिद्दीकी
08 मई 2022
जिला अस्पताल में अब कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए कीमोथैरेपी की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। अब तक इस मर्ज से पीड़ित मरीजों को जबलपुर के साथ अन्य दूसरे जिले जाकर कीमोथैरेपी कराने की मजबूरी थी। दूसरे जिले जाकर कीमोथैरेपी कराने पर समय के साथ अधिक पैसा भी खर्च होता था। जिला अस्पताल में निशुल्क कीमोथैरेपी सुविधा शुरू की गई है। गौरतलब है कि जिले भर में लगभग कैंसर के 40 से अधिक मरीज चिंहित हैं। जिला अस्पताल में कैंसर विभाग के नोडल अधिकारी डा. एके वर्मा द्वारा कैंसर जैसी घातक बीमारी का इलाज अस्पताल में मरीजों का किया जा रहा है।
जिले में चिंहित हो रहे मरीज
जिले में जब से कैंसर के इलाज की सुविधा शुरू हुई है तब से मरीज भी चिंहित किए जा रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में जागरुकता के अभाव के चलते कई मरीज बीमारी की पहचान होने के पहले ही दम तोड़ चुके हैं। कीमोथैरेपी कराना भी चिंहित मरीजों के लिए कराना भी बड़ी चुनौती थी। निजी अस्पतालों में एक बार कीमोथैरेपी कराने के लिए दस से 12 हजार रुपये खर्च होते थे। इससे भी मरीजों को राहत मिलेगी।
की गई सफल कीमोथैरेपी
शासन स्तर से जिला अस्पताल में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सक डा. एके वर्मा को कैंसर रोग के प्रशिक्षण के लिए मुंबई भेजा गया था। प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद कई मरीज कैंसर के जिले में चिंहित भी किए गए। जिला अस्पताल में कैंसर पीड़ित एक मरीज की कीमोथैरेपी भी शुरू की गई है। साथ ही अन्य जरूरतमंद मरीजों को भी कीमोथैरेपी के लिए बुलाया जा रहा है। जिला अस्पताल में आकस्मिक चिकित्सा वार्ड के प्रथम मंजिल में कीमोथैरेपी के लिए अलग से वार्ड
![]()

