पुलिस लाईन में जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।
भूमिका भास्कर संवाददाता (अमन सिद्दीकी) डिंडोरी 7 जून 2022 –:–
- डिंडौरी। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन कॉलोनी में पुलिस जवान द्वारा नल कनेक्शन की पाइप से रस्सी बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग समेत पुलिस लाइन में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जवान यशवंत श्रीवास छिंदवाड़ा जिले के चौरई का निवासी बताया जा रहा है। घटना लगभग 11 से 12 बजे के आसपास की है जो कि जिस कालोनी में रह रह रहा था उसी कॉलोनी के पीछे तरफ तीसरे मंजिल से गले मे रस्सी लगाकर फाँसी लगा लिया है। जवान ने किस वजह से आत्महत्या की है इसको लेकर गंभीरता से जांच कर रही है।
![]()

