डिंडौरी: एसपी द्वारा फरार आरोपी तलाशने हेतु 3 हज़ार का नगद ईनाम घोषित।

0
1654687788981.png

1654687788981.png

भूमिका भास्कर संवाददाता (अमन सिद्दीकी) डिंडोरी

चौकी बिछिया थाना शहपूरा जिला डिण्डौरी के अप.क. 42/2022 धारा 379 ता.हि. में फरार आरोपी शिवकुमार उर्फ सेवाराम पिता समासू सिह माको उम्र 28 साल नि.खम्हरिया (छीरपानी) थाना शहपुरा जिला डिण्ड़ौरी की पता तलाश हेतु भरसक प्रयास किये गये परन्तु आज दिनॉक तक पता नहीं चल सका है। एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये एसपी संजय सिंह पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी आरोपी की तलाश पताससी हेतु पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क 80 (अ) में निहित प्रावधानों के अनुसार पतासाजी करने के लिये रूपये तीन हजार नगद ईनाम की उद्घोषणा जारी ​किया हैँ। कोई भी व्यक्ति प्रकरण सदर में आरोपी के संबंध में सार्थक सूचना देगा, जिससे आरोपी गिरफ्तार हो सके, उसे उक्त पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा, यदि वह चाहेगा तब उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। सूचना की सत्यता एवं पुरूस्कार वितरण का अतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला डिण्डौरी का होगा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!