बैठकी बाजार में दिलाईं मतदान करने की शपथ।

0
IMG-20220608-WA0077.jpg

IMG-20220608-WA0077.jpg

मतदाता जागरूकता अभियान
भंडेरी बाजार में ग्रामीणों को दिलायी गई मतदान करने की शपथ
भूमिका भास्कर बालाघाट- मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज 08 जून को बैहर विकासखंड के ग्राम भंडेरी के बाजार में ग्रामीणों को 25 जून 2022 को सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करने की शपथ दिलायी गई। सहायक मत्स्य अधिकारी श्रीमती मीना कोकोटे ने भंडेरी बाजार में आये ग्रामीणों को शपथ दिलायी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे मतदान निडर होकर करें और किसी के डराने, धमकाने या बहकावे में आकर मतदान न करें, बल्कि स्वयं के विवेक से सोच समझ कर अपनी पसंद के उम्मीदवार को गांव के विकास के लिए वोट करें। बाजार में आये सभी लोगों से कहा गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि 25 जून को उनके गांव का कोई भी व्यक्ति मतदान करने से वंचित नहीं रहेगा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!