अंत्योदय ही अटल संदेश साइकिल यात्रा का डॉक्टर हरिसिंह गौर की नगरी सागर में हुआ आगमन।
आशीष जैन सागर / 7354469594
पर्यावरण ,प्राकृतिक खेती ,जल संवर्धन एवं नशा मुक्त भारत का संदेश देने 20 दिवसीय साईकिल यात्रा पहुंची सागर
नरसिंहपुर से दिल्ली की ओर 20 दिवसीय साइकिल यात्रा चिकित्सक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अनंत दुबे, एवं साइकिल यात्री देवेंद्र दुबे, बृजेश पटेल, सत्य प्रकाश त्यागी, आदित्य शर्मा, गोविंद मल्लाह, प्रेमनारायण मल्लाह, अरविंद चौधरी, प्रदीप मेहरा द्वारा निकाली जा रही है यह यात्रा 20 दिन के अपने कालखंड में 90 चौपालों के माध्यम से समाज में मुख्य रूप से तीन विषयों प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण एवं संवर्धन, नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर जन जागरण करने का प्रयास करेगी। विभिन्न स्थानों पर चौपाल एवं संवादों का आयोजन स्वैच्छिक संगठनों एवं विभिन्न समाजसेवियों के माध्यम से किया जाएगा
8 दिसंबर को यात्रा सागर जिले के यात्रा मार्ग सुरखी एवं गौरझामर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया उसके पश्चात यात्रा बम्होरी चौराहे से विश्वविद्यालय, परिसर में डॉ हरिसिंह गौर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ सागर नगर में प्रवेश की इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी बीनू जंग बहादुर शमशेर सिंह राणा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला, दिनेश उमरिया संभाग समन्वयक ,केके मिश्रा जिला समन्वयक ,श्रीमती अंजलि पाठक विकासखंड समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश दुबे , विवेकानंद केंद्र से श्री गौरव राजपूत , एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र अहिरवार, एनजीओ प्रकोष्ठ संभागीय मीडिया प्रभारी अनिल रैकवार ने यात्रा का स्वागत किया। सिविल लाइन विवेकानंद पार्क मैं यात्रा का स्वागत पूर्व विधायक भानू राणा जी द्वारा किया गया। 9 दिसंबर को सुबह चंदा पार्क मैं यात्रा का संवाद कार्यक्रम होगा उसके पश्चात यात्रा कुरारी गढ़पहरा होते हुए माल्थोन के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में पड़ने वाले मार्ग में यात्रा का स्वागत एवं अगवानी जिले के जन प्रतिनिधियों,समाजसेवियों ,प्रकृति प्रेमियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा।
