कैसे मनाया महेश नवमी पर्व ?
माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी मनाई धूमधाम से, किए कई आयोजन
शिरीष सकलेचा।बड़ावदा।
नगर में माहेश्वरी वंश उत्पत्ति दिवस 5155(महेश नवमी) बड़े ही धूमधाम से माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वाधान में बुधवार को मनाया गया। एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई घर-घर भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई बड़ी संख्या में महिलाओं ने बालकों ने एवं पुरुषों ने प्रभात फेरी में भाग लिया नाचते गाते हुए अपने वंश उत्पत्ति दिवस को मनाया। पुरुष ने श्वेत वस्त्र धारण कर तो नहिलाओ ने केशरिया साड़ी पहनकर जुलूस को आकर्षण का केंद्र बनाया। बाद में स्थानीय माहेश्वरी रामूला मंदिर पर महा अभिषेक की महाआरती हुई। उसके बाद दिन में महिला मंडल और युवा संगठन द्वारा रखी गई आकर्षण प्रतियोगिताओं में समाज बंधुओं ने बच्चों ने महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।जिसमें सभी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए प्रतियोगिता की समाप्ति पर महाआरती हुई उसके साथ वंश उत्पत्ति दिवस मनाया गया। संपूर्ण आयोजन में समाज जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर समाज जनों ने गौशाला जाकर गायों को चारा खिलाया
![]()

