डेयरी की होगी हाइजीन रेटिंग।
होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, डेयरी की होगी हाइजीन रेटिंग
भूमिका भास्कर बालाघाट- ईट राइट चैलेंज पार्ट-2 के अंतर्गत बालाघाट जिले के विभिन्न रिसोर्ट, होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, डेयरी इत्यादि की हाइजीन रेटिंग किया जाना है। हाइजीन रेटिंग में कंपनी द्वारा ऑडिट किया जाता है एवं स्वच्छता के मापदंड तय किए जाते हैं और स्वच्छता के गुणवत्ता के आधार पर खाद्य प्रतिष्ठानों को हाइजीन रेटिंग दी जाती है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री योगेश डोंगरे ने बताया कि इस संदर्भ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट की टीम द्वारा कान्हा से लगे समस्त रिसॉर्ट संचालकों की मीटिंग ली गई एवं हाइजीन रेटिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई । सभी रिसोर्ट के संचालक एवं मालिकों द्वारा हाइजीन रेटिंग के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। इसी कड़ी में जिले के अन्य होटल एवं रेस्टोरेंट्स, बेकरी, डेयरी आदि की हाइजीन रेटिंग की जाएगी। जिसके मार्क्स ईट राइट चैलेंज पार्ट-2 के तहत जिले को प्राप्त होंगे एवं जिले में संचालित डेयरी, बेकरी, रेस्टोरेंट्स, होटल एवं रेसोर्ट्स की सफाई, स्वच्छता एवं हाइजीन रेटिंग में सुधार होगा।
