शासकीय महाविद्यालय राहतगढ़ में जन अभियान परिषद ने क्या दिलाई शपथ , जाने।
भूमिका भास्कर संवाददाता राहतगढ़ –
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड राहतगढ़ के द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सभी को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को बताया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी से. नि. पटवारी श्री प्रेम सिंह चौहान निवोदिया, सरपंच श्री तीरथ सिंह लोधी भबुकावारी उपस्थित रहे । श्री प्रेम सिंह जी ने छात्रों को नशा मुक्ति विषय पर बताया कि नशा एक प्रकार की सामाजिक बुराई है और इसकी गिरफ्त से सबसे पहले बच्चों को बचाया जाए क्योंकि बच्चे देश का भविष्य है । हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान और राष्ट्रभक्त बनाने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे । जन अभियान परिषद की समितियां और सीएमसीएलडीपी छात्र इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं । कार्यक्रम के अंत में सरपंच श्री तीरथ लोधी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई । विकासखंड समन्वयक श्री मुकेश गौर ने आभार प्रदर्शन करते हुए बताया कि विकासखंड राहतगढ़ में प्रस्फुटन समितियों छात्रों मेंटर्स नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से ग्रामों में नशामुक्ति हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे जागरूकता बैठक, चौपाल, दीवार लेखन आदि गतिविधियां संचालित की जा रही है । और सभी छात्रों द्वारा भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान एप्लीकेशन पर गतिविधियां अपलोड भी की जा रही है । कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से शैतान सिंह राजपूत, विकास दीक्षित, अरविंद कुशवाह अशोक पटेल मेंटर्स शरद भारद्वाज सौरव गोस्वामी राजीव नामदेव समीक्षा सोनी देवकीनंदन भागेश कुशवाहा नगर समिति के मोहित पवन कोरी नंदिनी चढ़ार वीरेंद्र चढ़ार माधुरी तिवारी हरिशंकर लोधी हरीकिशन साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
