मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपनी पत्नी और बेटों के साथ पहुंचे बैहर बिरवा हवाई पट्टी।

0
IMG-20220610-WA0068.jpg

IMG-20220610-WA0068.jpg

हेलीकाप्टर से बालाघाट के बैहर में बिरवा हवाई पट्टी में मुख्यमंत्री का हुआ आगमन
आयुष मंत्री सहित अन्य ने किया आत्मीय स्वागत
भूमिका भास्कर बालाघाट- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह और दो बेटों के साथ बालाघाट जिले की बैहर तहसील के बिरवा हवाई पट्टी में हेलीकाप्टर से दो बजे शुक्रवार को आगमन हुआ।इस दौरान आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे, बैहर पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनुपमा नेताम,अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष गुड्डन सिंह मर्सकोले, नपा मलाजखंड अध्यक्ष मीना मर्सकोले, बैहर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र विजय सिंह कछियार, बैहर अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष गणेश खैरवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक समीर सौरव द्वारा बिरवा हवाई पट्टी की तैयारियों का जायजा ले लिया था।यहां से मुख्यमंत्री सीधे ताज होटल बंजारीटोला रवाना हो गए। इसके बाद कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मुक्की गेट से परिवार सहित सफारी की गई।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!