भाजयुमो ने पूरे मंदसौर जिले मे मनाई ज्योतिबा फुले जयंती।
संजीत (राकेश चौहान) मंदसौर।भारतीय जनता युवा मोर्चा मंदसौर द्वारा आज पूरे मंदसौर जिले में भाजयुमो ने ज्योतिबाफुले फुले जयंती मनाई।भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के निर्देशन में भाजयुमो मंदसौर जिले अध्यक्ष सुनील पटेल के नेतृत्व में मंदसौर जिले में प्रत्येक मण्डल में में भाजयुमो के पदाधिकारियों द्वारा ज्योतिबाफुले की जयंती मनाई गई।वही छात्रावास में जाकर स्कूल के छात्राओं के पेन ओर किताबो का वितरण किया गया।भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुनील पटेल ने ज्योतिबाफुले के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज मंदसौर जिले 18 मंडलो में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रावासों में किताबो के साथ पेन का वितरण भी किया गया।जिले में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया।भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुनील पटेल श्रीराम ने बताया कि कल 12 अप्रेल 2022 को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंदसौर द्वारा मंदसौर द्वारा मंदसौर जिले की कि चारो विधानसभा के साथ प्रत्येक ग्राम केंद्रों ओर मण्डल मुख्यालय पर टीकाकरण को लेकर जागरुक अभियान पूरे मंदसौर जिले में चलाकर आम जन से अधिक संख्या में टिका लगाने को लेकर आव्हान के साथ आम जन को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगा।उक्त जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी निलेश शुक्ला ने दी।
![]()

