कल तारक मेहता के जेठालाल कहां आएंगे ,जाने

0
IMG_20221211_105254.jpg

IMG_20221211_105254.jpg

कल  सेमलिया तीर्थ धाम पर  सनातन धर्म महाकुम्भ सम्मेलन  में  जेठालाल सहित  कई संतों व राजनेताओं का होगा आगमन
 मधुसुधानन्द जी ने कई संकल्प लिए, आयोजन समिति दे रही गांव गांव जाकर निमंत्रण
शिरीष सकलेचा। रतलाम
    अखण्ड सनातनीय वेदिक याज्ञिक परम्परां को पुनर्जिवीत करने  के उद्देश्य  को लेकर आगामी 12 दिसम्बर  सोमवार को   सेमलिया धाम (पिपलोदा)पर अखण्ड सनातन धर्म महाकुम्भ सम्मेलन आयोजित किया जा रहा हे। जिसके सूत्रधार होंगे महामण्डलेश्वर स्वामी मधुसुदानदं जी महाराज।
  भूमिका भास्कर से आपने कहा कि विगत एक वर्ष से अखण्ड रुद्र चण्डी महायज्ञ चल रहा हे ओर यह आगे भी सतत चलेगा इसी लक्ष्य को लेकर,आपने कहा कि सेमलिया धाम विश्व के मानचित्र पर धर्म,संस्क्रति  शिक्षा,स्वास्थ,ओर सेवा का माडल बने एक सर्वसुविधा युक्त धर्मस्थल बनाना मेरा लक्ष्य हे ओर जब तक यह लक्ष्य प्राप्त नहीं होगा तब तक यह अभियान जारी रहेगा। 12 दिसम्बर को होने वाले अखण्ड सनातन धर्म महाकुम्भ एवं विशाल सतं सम्मेलन के प्रभारी संतोष मेडतवाल ने आयोजन कि जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन महामण्डलेश्वर स्वामी मधुसुदानदं जी कि पावन निश्रा में हो रहा हे इसमे देश के कई त्यागी तपस्वी सतं गण आ रहे हे साथ ही देश के सबसे चर्चित टी वी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मुख्य किरदार जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी इसके मुख्य आकर्षण रहेंगे,साथ ही बाबा क्रष्णानदं कालीदास महाराज सांपला,श्री महतो सम्पुर्णानदं ब्रहृम्चारी सचिव श्री शम्भु नाथ अखाड़ा,कर्णपुरी महाराज जुना अखाडा रोहतक,पुर्वाचलं बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोषानदं गिरी जी महाराज सहित 100 से अधिक सतं गण इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे,साथ ही भाजपा के राष्टीय महासचिव केलाश विजयवर्गीय,सांसदं सुधीर गुप्ता,सांसद गुमानमल डामोर,,विधायक चेतन्य काश्यप,विधायक राजेन्द्र पाण्डे,पुर्व विधायक जीतेन्द्र सिंह गेहलोत,,वरिष्ठ भाजपा नेता के के सिंह कालुखेडा ,वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र यादव,,सहित अनेक राजनेतिक व प्रशासनिक हस्तियां इस सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे,साथ ही केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले के प्रतिनिधी के भी आने कि स्वीक्रती मिली हे,मेडतवाल ने जानकारी में बताया कि महाराज जी एक ही आसन पर बेठकर इस अखण्ड रुद्र चण्डी महायज्ञ कर रहे हे जो अक्टुबर 2021 से चल रहा हे जो अनवरत जारी हे सेमलिया धाम पर सनातन धर्म का खण्ड स्थापित हो जिसमें गुरुकुल,अस्पताल गोशाला,ध्यान शिवीर,यह मुल लक्ष्य हे ,आपने कहा कि इस महाकुम्भं में हजारों श्रध्धालुओ के आने कि सम्भावना हे विशाल भण्डारा,रुद्राक्ष वितरण एवं यज्ञ भभुती का भी वितरण होगा,मालवा क्षेत्र के युवा तपस्वी सतं महामण्डलेश्वर ने अल्प समय में अपनी तपस्या के बल पर आज सेमलिया धाम को देश के पटल पर स्थापित कर चुके हे बीते एक वर्ष में यहां पांच लाख से अधिक श्रदालु  आ चुके हे इस चमत्कारिक व सिद्ध क्षेत्र में । सनातन धर्म सतं महाकुम्भ सम्मेलन को लेकर मन्दसोर,रतलाम,इन्दोरी,उज्जैन जिलों में भारी उत्साह हे कारण यह हे कि पुरा मालवा क्षेत्र महाराज जी कि कर्म स्थली हे मालवा क्षेत्र में कई मंदिरों का नव निर्माण,धर्म सम्मेलन आयोजित कर चुके हे ,।आयोजन प्रभारी संतोष मेडतवाल ने सभी प्रदेश वासियों से इस महाकुम्भ में आने का आग्रह किया हे। आपने बताया कि आयोजन समिति द्वारा गांव गांव जाकर आमजन को इस महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!