MCD चुनाव में हार के बाद दिल्ली में भाजपा के किस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, जाने।

0
IMG_20221211_164718

भूमिका भास्कर ब्यूरो नईदिल्ली – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके स्थान पर मौजूदा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बीते 15 सालों से पार्टी का एमसीडी पर कब्जा था।

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Elections 2022) में पार्टी की हार के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। आदेश गुप्ता ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद त्याग दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके स्थान पर मौजूदा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें, इस बार एमसीडी के सभी 250 वार्ड पर 5 दिसंबर को मतदान हुआ था और 7 दिसंबर को परिणाम घोषित हुए थे। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की हैं, जबकि भाजपा को 104 सीटों से संतोष करना पड़ा है।
भाजपा के लिए हार इसलिए झटका है, क्योंकि बीते 15 सालों से पार्टी का एमसीडी पर कब्जा था। हालांकि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की बहुत बड़ी जीत दिखाई गई थी, लेकिन वैसा नहीं हुआ। चुनाव परिणाम वाले दिन शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त थी। अब दिल्ली नगर निगम में जीते हुए पार्षद मेयर का चुनाव करेंगे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!