झाला किस संस्था के बने अध्यक्ष् जाने?

0

 

आम आदमी पार्टी के  झाला दुग्ध समिति  बड़ावदा केअध्यक्ष निर्वाचित हुए

बड़ावदा।शिरीष सकलेचा
आम आदमी पार्टी समर्थित पैनल ने दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति बडावदा के चुनाव में झंडे गाड़ते हुये कई महत्वपूर्ण पदों पर जीत हासिल की। *आम आदमी पार्टी समर्थित पैनल* से
अध्यक्ष पद पर  सत्यनारायण झाला,
उपाध्यक्ष क्रमांक 1 पर श्री कैलाशगिरी गोस्वामी,उपाध्यक्ष क्रमांक 2 पर  लक्ष्मीनारायण कुमावत,
उज्जैन दुग्ध संघ प्रतिनिधि पर  सत्यनारायण झाला,
जिला सहकारी केन्द्र बैंक रतलाम प्रतिनिधि पर  सत्यनारायण झाला,
जिला सहकारी संघ रतलाम प्रतिनिधि पर  विनोद परमार बडावदी निर्वाचित हुये।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सहकारी समितियों से 60 लाख से अधिक सदस्य जुड़े हैं, जिनमें से 55 लाख किसान हैं। सहकारी संस्थाओं से 27-28 लाख किसान प्रतिवर्ष दस हजार करोड़ रुपये से अधिक ब्याज रहित ऋण प्राप्त करते हैं। 4500 से ज्यादा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां हैं प्रदेश में। सहकारी समितियां ही उचित मूल्य की दुकानों का संचालन करती हैं। इनके माध्यम से 5 करोड़ 11 लाख व्यक्तियों को रियायती दर से गेहूं और चावल दिया जाता है।

 

सहकारी समितियों की गांव-गांव तक पैठ है। नियमानुसार समितियों के चुनाव पांच साल में होते हैं। लेकिन प्रदेश में सहकारी संस्थाओं के चुनाव दस साल से नहीं हुए हैं। इस कारण समितियां नए काम प्रारंभ नहीं कर पा रही हैं। अब संस्थाओं की सदस्यता सूची को अंतिम रूप देकर चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और आम आदमी पार्टी अपनी पैनल उतारकर प्रदेश की सहकारी समितियों के चुनाव में भाग लेगी।

प्राथमिक स्तर की समितियों का संचालक मंडल बनने के बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के चुनाव होंगे। जिला बैंकों के चुनाव के बाद अपेक्स बैंक (राज्य सहकारी बैंक) के चुनाव होंगे। इसके साथ ही अखिल भारतीय सहकारी संस्थाओं में मध्य प्रदेश से प्रतिनिधि का चयन करके भी भेजा जाएगा। दुग्ध संघ, साख सहकारी समिति के साथ-साथ उपभोक्ता, विपणन संघ, आवास संघ सहित अन्य सहकारी संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया में भी आम आदमी पार्टी हिस्सा लेगी।
12 अगस्त को नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव भी हो रहे थे नगर परिषद में जहां भाजपा ने झंडा गाढ़ा वहीं पर आम आदमी पार्टी ने अपना झंडा गाढ़ा है ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!