निवास – पीएम आवास की आड़ में बिना अनुमति चल रहे निर्माण कार्य।
नगर परिषद का राजस्व अमला निष्क्रिय
बिना भवन अनुज्ञा , हो रहे निर्माण कार्य
सीएमओ ,उपयंत्री नहीं दे रहे ध्यान
दीपक जैन निवास – नगर परिषद क्षेत्र ,निवास में बिना भवन अनुज्ञा चल रहा भवनों का निर्माण , जानकारी के आभाव में भुस्वामी नही ले पा रहे भवन अनुज्ञा , नगर परिषद निवास का प्रशासन सुस्त अवस्था में , विश्वसनीय सूत्रों से खबर कंस्ट्रक्शन पूर्ण हो जाने के बाद परिषद के कर्मचारी शुरु करते है कार्यवाही और परमिशन एवं पंजीयन के नाम पर वसूलते है मौटी राशि , बिना भवन अनुज्ञा मकान मालिक तान रहे 2-2 , 3-3 मंजिल।
पीएम आवास की आड़ में बिना अनुमति चल रहे निर्माण कार्य
पीएम आवास योजना अंतर्गत लगभग 500-600 वर्गफिट में निर्माण कार्य करने की अनुमति है किन्तु आवास योजना की आड़ लेकर लोग बड़ी बड़ी मंजिले तान रहे है , विश्वसनीय सूत्रों से खबर है की इस ओर नगर परिषद का राजस्व अमला भी मिलीभगत के चलते कार्यवाही करने से बच रहा है।
