वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड नवीन धुर्वे ने किया रक्त दान।
डिंडोरी
भूमिका भास्कर संवाददाता
अमन सिद्दीकी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एवं वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड भाई नवीन धुर्वे आज सरकारी हॉस्पिटल डिंडोरी में बी पॉजिटिव रक्तदान किया गया। सरकारी हॉस्पिटल में लगातार ब्लड की कमी से जूझ रही महिलाओं और पुरुषों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है वहीं उनके परिजन जिम्मेदार नजर नहीं आते उन्हें ब्लड डोनेट करने के लिए कहा जाता है तो वह टालमटोल कर बात को इग्नोर कर देते हैं,
इन्हीं बातों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक नगरसेवक प्रमुख पवन बर्मन के द्वारा परिजनों को लगातार जागरूक करने का प्रयास किया जाता है कि वह दूसरों के लिए ना सही अपने परिवार के सदस्यों के लिए तो रक्तदान करें। फिर भी ना करने पर रक्तदान ग्रुप में जानकारी डाला जाता है और उसी के माध्यम से समाज सेवी संगठन के युवा वर्ग सामने आकर रक्तदान करते हैं। और निस्वार्थ सेवा भाव से मानव सेवा मैं अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ऐसे सेवा भाव वाले लोगों को हृदय से आभारी रहेंगे मानव समाज ।
![]()

