क्यों मिली अमन को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी ?
सक्रियता को मिली तवज्जो, अमन बने आलोट विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी
शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिले की सोशल मीडिया विभाग की सूची देर रात जारी हुई । जिसमें आलोट विधानसभा के प्रभारी के पद पर वेदांश अमन हिंगड़ की नियुक्ति की गई । वेदांश हिंगड़ पूर्व में आई टी सोशल मीडिया विभाग के जिला सह संयोजक के पद पर रहे है । साथ ही भाजपा बड़ावदा मण्डल के संयोजक पद पर लखन चौधरी , सह संयोजक पद पर गोविंद बोरीवाल की नियुक्ति हुई ।
वेदांश ने नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा,सासंद अनिल फिरोजिया, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत ,भाजपा बड़ावदा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र हिंगड़, सोशल मीडिया जिला संयोजक श्करन वसिष्ठ , पूर्व मण्डल अध्यक्ष जीवन सिंह चौहान , मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौर , युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सौरभ हिंगड़ का आभार व्यक्त किया ।
अमन हिंगड़ की नियुक्ति से आलोट क्षेत्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल हुई है अमन भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के दावेदार के रूप में भी उभरकर सामने आए थे लेकिन उनकी नियुक्ति इस पद पर नहीं हो पाई थी क्योंकि सौरभ हिंगड़ को यह जिम्मेदारी संगठन में दी थी। युवा मोर्चा में नियुक्ति के बाद अमन ने सोशल मीडिया पर कुछ दिनों तक राजनीति से दूरी बनाने की पोस्ट शेयर की थी लेकिन कुछ माह बाद संगठन ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी देकर शायद उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया है। वैसे अमन सोशल मीडिया पर काफी सक्रियता से कार्य करते हुए आए हैं शायद इसी सक्रियता को देखते हुए संगठन में उन्हें यह जिम्मेदारी सोपी हैं।
![]()

