संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं।

0
IMG-20220416-WA0020.jpg

IMG-20220416-WA0020.jpg

मड़ावरा। जनपद ललितपुर के अंतर्गत आने वाली तहसील मड़ावरा में शनिवार के दिन उपजिलाधिकारी मड़ावरा संजय पांडेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस ब्लॉक सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में केवल 3 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें एक का‌ भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। बताते चलें कि एक लंबे समय के बाद संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ब्लॉक परिसर में किया गया जिसकी बहुत कम लोगों को जानकारी रही। जिस कारण लोग अपनी समस्याओं को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंच सके। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील मड़ावरा के तहसीलदार अभिमन्यु कुमार द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुना गया एवं समस्याओं से संबंधित विभागों को निस्तारण के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में राज्य कर्मचारी वन विभाग स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!