हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।

0

गौरव दुग्गड़ चापडा । ग्रामीण क्षेत्र में हनुमान जयंती हनुमान जन्म उत्सव के रूप में मनाई गई इस उपलक्ष में हनुमान जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में चापड़ा के खेड़ापति हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया।
जिसमें 8 यजमानों व्दारा 3 दिनों तक यज्ञ मे आहुति डाली गई, शनिवार के दिन हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन किया गया।
साथी इस अवसर पर खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई सभी नगर वासी सम्मिलित हुए हाथो में हनुमान जी का ध्वज लेकर शोभायात्रा में चल रहे थै। शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ की गई जोकि नगर का भ्रमण कर यात्रा पुनः खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंची जहां पर शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण कि।
आयोजन में सभी नगर वासियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी आयोजन किया गया जिसमें सभी नगर वासियों का सहयोग रहा।
इसी प्रकार खेड़ापति मंशापूर्ण हनुमान मंदिर श्यामनगर पर हनुमान जन्म उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया जहां पर मंशापूर्ण हनुमान जी की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया श्याम नगर में चल समारोह निकाला था।
खेड़ापति हनुमान मंदिर पर हनुमानजी कि प्रतिमा का मंदिर पुजारी विजय कुमार द्विवेदी द्वारा आकर्षक शृंगार किया गया। वहीं मंदिर को भी फूलों से सजाया गया वहीं इस अवसर पर हनुमानजी कि महाआरती की गई व प्रसादी का वितरण किया गया। नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित शनि मंदिर पर भी हनुमान भक्तों ने दिन भर सभी को प्रसादी वितरित की, चल समारोह के दोरान बागली थाना प्रभारी दीपक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित रहे। जिनकी मौजूदगी में चल समारोह निकाला  गया है । ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!