हनुमान जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन।
हनुमान जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन,हजारों भक्त ने ग्रहण की प्रशादी
अक्षय चौहान।खवासा
खवासा में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हनुमान मंदिर पर जोर सोर से तैयारी की गई थी हनुमान जन्मोत्सव के पहले हनुमान मंदिर को पानी से पूरे मन्दिर को धोया गया था एवं मन्दिर पर विषेश साज सज्जा की गई थी एवं शुक्रवार को स्थानीय सुंदरकांड मण्डल द्वारा सुंदर कांड किया गया शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर बस स्टेंड व खेड़ा पति हनुमान मंदिर बड़े तालाब के पास अलसुबह से दर्शन करने वालो का तांता लगना सुरु हो गया था हनुमान मंदिर पर अलसुबह पूजन अर्चना कर पंडित ओम दुबे के सानिध्य,कमलेश छेत्रिय,परमानंद भट,चेतन त्रिवेदी,योगेश व्यास आदि ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया गया हवन में बैठने का लाभ सतीश वैरागी द्वारा लिया,हनुमान जी को 56 भोग का महाप्रशादी का भोग भी लगाया गया एवं हवन की पुनहुरती के प्रश्चात आरती के बाद 12:30 बजे भंडारा पारम्भ हुआ जिसमें क्षेत्र के हजारों भक्तों ने पहुच कर प्रशादी ग्रहण की, युवाओ द्वारा भंडारे में बढ़कर अपना सहयोग दिया,वही खेड़ा पति हनुमान मन्दिर बड़े तालाब पर भी पंडित कैलाश भट्ट के सानिध्य में हवन सम्पन्न हुआ हवन में बैठने का लाभ प्रधान रमेश बारिया एवं शंकर डेरिया ने लिया एवं शाम 6 बजे सुंदरकांड का आयोजन किया गया
