नोहटा पुलिस ने 6 किलो गांजा सहित 4 आरोपियों को पकड़ा।

0
IMG-20220515-WA0019.jpg

IMG-20220515-WA0019.jpg

नोहटा पुलिस ने 6 किलो गांजा सहित 4 आरोपियों को पकड़ा

 

नोहटा -क्षेत्र में गांजे की तस्करी एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है, दमोह जिले कि नोहटा पुलिस ने चार आरोपियों से 6 किलो गांज बरामद किया है,

नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात सूचना प्राप्त हुई थी कि तेजगढ़ की ओर से बाइक पर 2 लोग गांजा बेचने की रात में जा रहे थे, जन सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा चेकिंग लगाई गई, चेकिंग के दौरान बिना नंबर के बाइक पर 2 लोग सवार थे, आरोपी दिनेश जैन, देशराज सिंह लोधी, जिनके कब्जे से करीब 2किलो 600 ग्राम गांजा जप्त किया गया है, वहीं दूसरी कार्यवाही रविवार की सुबह की गई। जिसकी सूचना प्राप्त हुई थी कि कटंगी की ओर से सिल्वर कलर की बोलेरो गाड़ी में गांजे की तस्करी की जा रही है, सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान बोलेरो क्रमांक एमपी 20बी ए1637 गाड़ी से साडे 3 किलो गांजा जप्त किया गया। कुल 6 किलोग्राम गांजा एवं मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर जप्त की गई है। जिसमें थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान, एएस आई लखन कनौजिया, श्यामसुंदर दुबे, आरक्षक रोहित राजपूत, सत्येंद्र दुबे, शायद पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!