चेक बाउंस मामले में आरोपी को भेजा जेल।
ग्राम रेंगाटोला के चेक बाउंस मामले में पांच साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल
विशाल महानंद बालाघाट- वारासिवनी थाना पुलिस ने चेक बाउंस मामले में पांच साल से फरार आरोपी ग्राम रेंगाटोला निवासी भूपेंद्र पिता देवनलाल पारधी 35 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी भूपेंद्र को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र पारधी पर चेक बाउंस का मामला दर्ज था।आरोपी का प्रकरण प्रथम श्रेणी न्यायाधीश प्रीति चैतन्य चौबे की अदालत में चल रहा था।लेकिन पेशी के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने पर न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।इसके बाद भी आरोपित लगातार फरार चल रहा था।पुलिस को गुरुवार मुखबिर से सूचना ग्राम रेंगाटोला से आरोपित को हिरासत में लिया गया।
![]()

