निवास महाविद्यालय को विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने क्या दिया, जाने।

0
Picsart_22-12-15_18-54-03-827.jpg

Picsart_22-12-15_18-54-03-827.jpg

दीपक जैन निवास (मंडला)

जनसेवा करने का अगर मानव समाज दृढ़ संकल्प कर ले तो उसे सेवा कार्य के लिए अनेकों रास्ते उपलब्ध हो जाते हैं जन सेवा कार्य ही एक ऐसा कार्य होता है जिससे किसी को जीवनदान दिया जा सकता है इसी तारतम्य में शासकीय महाविद्यालय निवास में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन कर 38 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ और वहीं निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने शासकीय महाविद्यालय को स्मार्ट उन्नयन क्लास का उद्घाटन किया विधायक ने कहा कि अभी डिजिटल युग में सबकुछ स्मार्ट हो रहा है।

सरकार ने माध्यमिक विद्यालय में डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट क्लास की शुरुआत की है। इससे बच्चे काफी लाभांवित हो रहे हैं। नये युग में अब बच्चों को डिजिटल दुनिया की हलचल सहित फटाफट जानकारी मुहैया कराने की जबरदस्त आवश्यकता है। अब इस वर्ग के बच्चों को अब कंप्यूटर से भी कक्षा कक्ष में विषयवार शिक्षा देने की शुरूआत हुई है। शिविर में पहुंचकर निवास एसडीएम शिवाली सिंह ने भी अपना रक्तदान किया। वहीं रक्तदान शिविर में शिरकत कर डॉ.अशोक मर्सकोले ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कितनों की जिंदगी को बचाता है। इस बात का एहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जीता है, उस समय उनके लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। कभी भी डिलीवरी, थैलिसीमिया, दुर्घटना या बीमारी का शिकार कोई भी हो सकता है। महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा जनमानस में लोगों का जीवन बचाने के लिए जागरूकता एवं मानव-मानव में आपसी सहयोग बढ़ाने हेतु रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें शासकीय महाविद्यालय निवास में 38 यूनिट रक्तदान किया गया। इस कार्य में महाविद्यालय के प्राचार्य और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीएमओ डॉ विजय पैगवार छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!