कलेक्टर व एसपी की उपस्थिति में संजीत में शांति समिति की बैठक आयोजित।
जिला कलेक्टर व एसपी की उपस्थिति मे संजीत मे शांती समिती की बैठक हुई आयोजित
ग्रामीणो ने की संजीत मे पुलिस चौकी खोलने की मांग
संजीत- (राकेश चौहान )जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव संजीत में बुधवार शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य रुप से जिला कलेक्टर गौतम सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया उपस्थित हुए । बैठक के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ आगामी त्योहारों को लेकर चर्चा की । बता दे की होली का पर्व और शबेबरात का पर्व सहीत कई त्यौहार आगामी समय में आयोजित होने वाले है। जिलेभर में पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से व सौहार्द के वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील करते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित कि जा रही है । इसी कडी मे ग्राम संजीत में शांति समिति की यह बैठक बुधवार शाम आयोजित हुई । इस बैठक में मंदसौर जिला कलेक्टर गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया पहुंचे यहां बस स्टेंड पुराना टप्पा परिसर मे बैठक के दौरान सभी ग्रामीणो व क्षेत्रवासियों से चर्चा की । बैठक मे आगामी सभी पर्वो को लेकर चर्चा हुई । इस दौरान भाजपा नेता शरद जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा, अंजुमन सदर अकरम खांन पठान, युवा पत्रकार देवेन्द्र मोर्य, रक्षा समिती संयोजक रविन्द्र बाफना सहीत आदी ने अपने विचार रखे । इसके पश्चात जिला कलेक्टर गौतम से बैठक को संबोधित करते हुए आगामी पर्वो की बधाई देते हुए शांती व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की वही संजीत के विकास कार्यो को गति प्रदान करने की भी बात कही । वही पुलिस अधिक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा की संजीत व आसपास क्षेत्र मे सभी लोग अपने त्योहार उत्साह व उमंग के साथ मनाऐ । किसी भी तरह की अप्रिय स्थिती मे पुलिस को सुचना करे । बैठक के दोरान मल्हारगढ़ एसडीएम मुकेश शर्मा, संजीत टप्पा नायब तहसीलदार वंदना हरित, एसडीओपी सौरभ कुमार, थाना प्रभारी गिरीश जेजुलकर, बीट प्रभारी भीमसिंह राठोर, सचिव उदयराम परिहार सहीत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्राम के सभी प्रबुद्धजन मौजुद रहे ।
– संजीत पुलिस चौकी खोलने की मांग
बैठक के दौरान संजीत सहीत क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही पुलिस चौकी की मांग नवागत एसपी सुजानिया से भी की । ग्रामीणो ने संजीत मे पुलिस चोकी खोलने की मांग का ज्ञापन सौपते हुऐ बताया की संजीत का थाना नाहरगढ जो की 20 किमी दुर है और बारीश के समय बिल्लोद की शिवना पुल आवागमन मे बाधा उत्पन्न करती है । वही क्षेत्र मे होने वाली अपराधिक गतिविधियों को देखते हुऐ संजीत पुलिस सहायता केन्द्र का उन्नयन कर पुलिस चौकी संजीत स्थापित करने की मांग की ।
![]()

