कुठला के पहरुआ मंडी में फल- फूल रहा सट्टे का अवैध कारोबार, क्षेत्र में 5 स्थानों पर लग रहे अंको पर दांव, पुलिस बेखबर

0
IMG_20200625_161015

भूमिका भास्कर संवाददाता कटनी / कुठला

कटनी / कुठला : कुठला थानाअंतर्गत पहरुआ मंडी के सामने स्थित तालाब के पास सहित क्षेत्र में 5 और स्थानों पर सट्टे का अवैध कारोबार किया जा रहा है। एक ओर पुलिस शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार सट्टे लिखने खिलाने वालो पर कार्यवाही कर रही है लेकिन मंडी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सट्टे का करोबार होने के बाद भी पुलिस बेखबर नजर आ रही है। इस बजह से सटोरिया का हौसला भी बढ़ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में कमलेश नामक युवक सट्टे का कारोबार कर रहा है। इसका रुतवा इतना बढ़ा हुआ है कि पुलिस भी क्षेत्र में 6 स्थानों पर हो रहे सट्टे के कारोबार को रोकने असमर्थ सी नजर आ रही है। सट्टा माफिया भी इस वजह से क्षेत्र के रिहायशी एरिया में खुले आम सट्टा संचालित कर रहा है। लगातार शिकायतों के बाद भी इस क्षेत्र में सट्टे का कारोबार किसके कहने पर संचालित है और सम्बंधित युवक किसी से भी यह बोलता नजर आता है कि मेरी पहुँच ऊपर तक है। मेरा कुछ नही हो सकता यह सोचने का विषय है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!