मेघनगर नगर परिषद में हुए विभिन्न आयोजन

0
IMG_20220518_183219.jpg

IMG_20220518_183219.jpg

प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश
समेत कई विकास कार्यों की शुरुआत 
        संदीप महेंद्र जैन। मेघनगर 
  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  नगर परिषद मेघनगर द्वारा  कार्यक्रम आयोजित किया गया । कम्युनिटी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर परिषद अधिकारी विकास डावर ने भाजपा जिला महामंत्री भूपेश भानपुरिया व भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत का पुष्पमाला से स्वागत किया । नगर परिषद इंजीनियर सुरेश गणावा ने आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों का हार पहनाकर  स्वागत किया । नगर परिषद अधिकारी विकास डावर ने बताया कि आज प्रशासन ने सीधे हितग्राहियों  के खातों में  प्रथम , द्वितीय व तृतीय किश्त के रूप में 48 लाख रुपए जमा करवाए हैं । 
 जनप्रतिनिधियों , प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों एवं प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत लाभान्वित छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ । सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत ने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया । भाजपा जिला महामंत्री भूपेश भानपुरिया ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि  ,2014 में आपने  संकल्प लिया था, हर एक गरीब का पक्का अपना मकान होगा । आप लगातार उस पर काम करते हुए अपने संकल्प को पूरा कर रहे हैं । भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनेकों योजनाऐं संचालित की जा रही है जिसका सभी हितग्राही लाभ उठा रहे हैं । आए अतिथियों ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत 15 छात्रों को निशुल्क मूंग के बैग प्रदान किए ,  हितग्राहियों को चेक से राशि वितरित की । सभी अतिथि एवं हितग्राही  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ऑनलाइन रूबरू हुए । कार्यक्रम का संचालन प्रवीण ठाकुर ने किया । आभार इंजीनियर सुरेश गणावा ने व्यक्त किया । 
नगर परिषद मेघनगर क्षेत्र में 68 लाख रुपये के कार्यों का भूमि पूजन किया गया । परिषद  की निकाय निधि से मेघनगर के वार्ड क्रमांक 3,5, 8, 9,10 एवं 13 में विभिन्न कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नटवर बामनिया , पूर्व पार्षद लाखन देवाना , शांति बेन, जिला पंचायत प्रतिनिधि कमलेश मचार, महिला मोर्चा मंडल मेघनगर की अध्यक्षा दीपमाला बामनिया, मुकेश बामनिया, भाविक बारोट ,यूसुफ शेरानी , युवा भाजपा कार्यकर्ता बंटी सिसोदिया , कौशल सोनी, लोहित झामर, मुकेश बामनिया, संतोष परमार सहित अनेक युवा कार्यकर्ता  उपस्थिति रहे । प्राचीन शंकर मंदिर के प्रांगण को गरबा खेलने के लिए चौतरफा सीमेंट कंक्रीट से  एक जैसा पंडाल बनाने हेतु महंत श्री बद्री दास महाराज द्वारा भूमि पूजन कर कार्य को संपन्न किया गया । वार्ड क्रमांक 13 मोरडूंगरा की पुरानी मांग सीसी रोड का स्थानीय तड़वी एवं ग्रामीण जन द्वारा भूमि पूजन किया गया । सीसी रोड के अतिरिक्त 2 वार्डों में नाली बनने का कार्य भी इसके साथ शुरू होगा ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!