ओर करे कितना इंतजार ?
यह कैसी उलझन ?
आखिर कब तक करेंगे इंतजार, सुना दो फैसला
शिरीष सकलेचा-बड़ावदा
भाजपा की और से जारी होने वाली पार्षदो की सूची अभी तक जारी नही हो पाई। लोग जारी होने वाली सूची की शाम से प्रतीक्षा कर रहे है। मीडिया द्वारा जिला अध्यक्ष् राजेन्द्र सिंह से सम्पर्क किया गया। वे दस मिनिट का बता रहे लेकिन अभी तक पत्ते नही खोले गए। बताया जाता है कि उज्जैन में जिला अध्यक्ष, सांसद आदि से चर्चा कर रहे हैं। आलोट विधानसभा तीनों परिषदों में तगड़ा पेच फंसा हुआ है ।जिससे सूची जारी होने में विलंब हो रहा है। सोशल मीडिया पर हर सूची जारी होने का एक दूसरे से पूछते नजर आ रहा है। आखिर सूची विलंब होने में क्या कारण है? यह हर कोई समझने को आतुर है। चर्चा तो यह भी है कि पार्षदों की सूची कल सुबह ही जारी होगी।
