शाहगढ़ में विधायक तरवर सिंह ने कलेक्टर सहित राजस्व विभाग की टीम के साथ लिया फसल नुकसान का जायजा।

0
B-3.jpeg

B-3.jpeg

आशीष कुमार जैन / 7354469594

बंडा / शाहगढ़ – कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बुधवार को बंडा, शाहगढ़ के भ्रमण के दौरान जिले के अंतिम ग्राम पंचायत की अंतिम खेत का निरीक्षण कर हुई फसलों के नुकसान का जायजा किया। निरीक्षण के दौरान बण्डा विधायक श्री तरवर लोधी, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री शशि मिश्रा, तहसीलदार श्री एल पी अहिरवार सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री आर्य ने निर्देश दिए कि फसलों के नुकसान की सर्वे के दौरान किसानों को अपने साथ रखें और अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी मौके पर ही किसान भाइयों को दें ।

कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि जिले के अंतिम ग्राम पंचायत हंसरई खेरा के खेतों में अत्यधिक नुकसान हुआ है, जहां राजस्व अधिकारी किसान भाइयों के साथ द्वारा सर्वे करेंगे और नुकसान का प्रतिशत मौके पर ही किसान भाइयों को बताएं ।

अंतिम ग्राम पंचायत हंसरई खेरा में लगेगा शिविर

कलेक्टर श्री दीपक आर्य निर्देश दिए कि हंसरई खेरा ग्राम पंचायत में राजस्व शिविर आयोजित करें। जिसमें ग्राम पंचायत एवं आसपास के निवासियों की समस्याओं को मौके पर ही निराकृत करें । उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजित शिविर में प्राथमिकता के साथ राशन पर्ची बनाएं एवं राशन उपलब्धता सुनिश्चित करें।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!