प्रसन्न रहने से होता है बुद्धि का विकास- सन्त साहेब
नरसिंहगढ-/ राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ ब्लॉक के ग्राम भोजपुरीया में राष्ट्रीय संत असंग साहेब के प्रवचन से पहले नरसिंहगढ जनपद उपाध्यक्ष देवीसिंह गुर्जर ने ग्राम भोजपुरीया में विश्वाम ग्रह पहुँच कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया ,ओर अपने वाहन से गांव से कथा स्थल पर पहुँचे,जँहा विधिवत कथा का शुभारंभ किया गया,
यहां संत असंग साहेब ने कहा कि प्रसन्न रहने से बुद्धि का विकास होता है। ज्यादा सोने व ज्यादा गुस्सा करने से बुद्धि घट जाती है। रोज ठहाका मारकर हंसना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम भगवान की दरबार में भी एक मंत्रा थी जो नहीं सुधरी। तनाव से दूर रहना चाहिए। तनाव से सुंदरता घट जाती है थोड़ा व्यायाम भी रोज करना चाहिए पति पत्नी को टेंशन मुक्त होकर दोस्त की तरह रहना चाहिए चिंता छोडकऱ संतो के संग रहने से बुद्धि का विकास होता है कभी निंदा नहीं करनी चाहिए माता पिता के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।संत ने कहा कि जो बिना अर्थ के बिना जरूरत के अपना घर छोडकऱ फालतू नहीं जाता है। विदुर जी कहते है उसके घर में सुख का निवास रहता है। बिना जरूरत के घूमने कहीं मत जाओ। उन्होंने कहा कि महिलाओं का तब तक विवाह नहीं होता तब तक तुम्हारा मायका तुम्हारा घर है और विवाह हो गया तब तुम्हारा घर तुम्हारा ससुराल है बार-बार ससुराल को छोडकऱ माई के चक्कर मत काटना नहीं तो घर तबाह हो जाएगा। ई कथा में राजगढ़ सांसद रोड़मल नागर व नरसिंहगढ जनपद उपाध्यक्ष देवीसिंह गुर्जर विशेष तौर पर मौजूद थे,असंग देव जी के प्रवचन सुनने भोजपुरीया सहित आसपास के के अन्य गांवो से महिला पुरुष सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे है,
![]()

