झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही कहीं जान पर न पड़ जाए भारी।
झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही कहीं जान पर न पड़ जाए भारी
ललितपुर/मड़ावरा – उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर की तहसील मड़ावरा के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला सर चढ़कर बोल रहा है। हालात ऐसे हैं कि भोली भाली गांव की जनता को झोलाछाप डॉक्टर बेवकूफ बना कर मोटी रकम तो बसूलते ही हैं साथ ही भोली-भाली जनता की जान से खिलवाड़ भी करते हैं। गांव के लोगों की मजबूरी है कि वह झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। क्योंकि झोलाछाप डॉक्टर हाई पावर की दवाई देकर ग्रामीणों का मर्ज ठीक करके अपनी जगह भोले भाले ग्रामीणों के दिल में बिठा चुके हैं। जिसकी वजह से वह पास किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ना जाकर झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल सामने है यह आता है कि वह झोलाछाप डॉक्टर जिनके पास किसी भी प्रकार की डिग्री और मान्यता नहीं है, वह किसकी सह पर ग्रामीण क्षेत्रों में अपने इस धंधे को पनपा रहे हैं। और शासन-प्रशासन एवं चिकित्सा क्षेत्र के अधिकारी मौन क्यों बने हुए हैं। क्या ये तब जागेगें जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा।
झोलाछाप डॉक्टर तहसील मड़ावरा के विभिन्न क्षेत्रों में गैर कानूनी तरीके से ग्रामीणों की जिंदगी से खेल रहे हैं। उन क्षेत्रों में प्यासा, लुहर्रा, भीकमपुर, गिरार, धौरीसागर, सौंरई, बम्हौरी, नाराहट, पटना-पारौल, बहादुरपुर आदि क्षेत्र प्रमुख रूप से शिखर पर हैं। सबसे बड़ा सवाल क्या खबर चलने के बाद भी संबंधित चिकत्सकीय विभाग के अधिकारी सोते रहेंगे या झोलाछाप डॉक्टरों के ऊपर कार्रवाई को अमल में लाएंगे।
पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल
भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा जिला ललितपुर
![]()

