पैसा डबल करने वाले लोगों के समर्थन में आए लोग।
पैसा दोगुना करने वालों के समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का जताया विरोध
दो दिन के भीतर रिहाई नहीं होने पर करेंगे बालाघाट बंद
बालाघाट।पैसों को दोगुना करने वाले आरोपियों के समर्थकों ने बुधवार को बालाघाट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दो दिन के भीतर रिहाई नहीं किया जाता है तो बालाघाट करने की चेतावनी दी है।दरअसल, सोमेंद्र कंकरायने,हेमराज आमाडारे,अजय तिड़के औ अन्य साथियों से पूछताछ के लिए पुलिस को रिमांड नहीं मिल पाई है।जिनकी न्यायालय ने उनकी जमानत निरस्त कर जेल भेज दिया है।
बुधवार को यात्री वाहनों से लांजी-किरनापुर क्षेत्र से बालाघाट पहुंचे लोगोंने न्यायालय परिसर और जिला जेल परिसर के सामने पैसों को दोगुना करने वाले आरोपियों के समर्थन में सैकड़ों लोग एकजुट हो गए।समर्थकों ने सोमेंद्र कंकरायने सहित अन्य की जमानत होने की उम्मीद लिए पहुंचे ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कि उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई है।गुस्साएं समर्थकों ने पुलिस के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।प्रर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।पुलिस के विरोध में एक जुट होने लगे तो माहौल बिगड़ता देख सुरक्षा कारणों से भीड़ का तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने शोर-शराबा कर हटाने का प्रयास किया।काली-पुतली और दूसरी ओर से जय स्तंभ चौक से वाहनों की आवाजाही बंद कर न्यायालय व जिला जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई।इस दौरान भरवेली,नवेगांव,कोतवाली थानों समेत पुलिस लाइन का बल बुलाया गया था।
