आदित्य ने मारी बाजी नवोदय में हुआ चयन।
आदित्य का नवोदय में चयन
18बीएएल-023-परिवार के साथ में आदित्य मड़ावी।
विशाल महानंद बालाघाट- उकवा के छात्र आदित्य मड़ावी का जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी में चयन हुआ है।आदित्य ने कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए परीक्षा दी थी।जिसमें मात्र दो सीट रिक्त थी।इस परीक्षा को जिले भर से 5000 हजार छात्रों ने दी थी और उसमें वे भी शामिल थे।इसमें आदित्य ने बाजी मारी है।आदित्य ने माध्यमिक शिक्षा ग्रामीण क्षेत्र के वीणा सागर शाला से प्राप्त किया है।आदित्य के नवोदय की पढ़ाई के लिए सचिन पदमे मार्गदर्शक रहे।नवोदय में आदित्य ने चयन होने पर सफलता का श्रेय पिता चूरन कुमार मड़ावी वनरक्षक,माता लक्ष्मी मड़ावी व शिक्षकों को दिया है।इनके सफलता पर इष्ट मित्रों,नाते रिश्तेदारों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।
–
![]()

