कल क्या होगा बड़ावदा में,जाने?
भाजपा के गढ़ में खिचड़ी सरकार के आसार, किसी दल की लहर नही
कल होगा नई सरकार का अंतिम फैसला,अभी भी चर्चा जारी
बड़ावदा से शिरीष सकलेचा
नगर परिषद बड़ावदा के 15 वार्डो के चुनाव में 56 उम्मीदवारों ने दम भरा था। लेकिन मतदाताओं का आशीर्वाद 15 लोगो को मिला है। शेष 41 लोगो को हताश होकर घर बैठना पड़ेगा। 41 लोगो मे कई तो ऐसे होंगे जो जीत कें लक्ष्य को लेकर मैदान में आये। लेकिन जनता के रुझानों के मुताबिक कई दिग्जजो पर तलवार लटक रही है।
लगभग 6 हजार मतदाताओं ने नगर सरकार का भविष्य तो 13 जुलाई को लिख दिया था कल तो औपचारिकता होगी और राजतिलक हो जाएगा।
यहाँ भाजपा कांग्रेस, आम आदमी के अलावा भारतीय जनता पैनल ,निर्दलीय अपनी ताकत लगाए हुए है। जनता के रुझानों के मुताबिक यहाँ इस बार भाजपा की हालत ठीक नही है। 13 भाजपा पार्षदो वाली परिसद में इस बार बहुमत के सांसे भाजपा के पड़ रहे है।कांग्रेस पहले से काफी अच्छी स्थिति में दिख रही हैं ।
भारतीय जनता पैनल व आम आदमी भी काफी अच्छी स्थिति में दिख रहे है। सर्वे के मुताबिक भाजपा व कांग्रेस 5-5 सीट ला सकते है। कुछ वार्डो में टक्कर काटे की है हो सकता वहाँ कांग्रेस जीत जाय तो वह 5 से आगे बढ़ सकती है। आम आदमी व बीजेपी (2) निर्दलीय मिलकर 5 सीट लाने की स्थिति में है।
कुल मिलाकर यहाँ खिचड़ी सरकार बनना तय सा लग रहा है। भाजपा खेमा भी बहुमत को लेकर चिंतित है। अपनी ही पार्टी से निकाले गए भाजपा नेताओं में से यदि 3 पार्षद भी जीतते है तो वे भाजपा को उनकी शरण मे लेने को मजबूर कर देंगे। क्या भाजपा के निष्काषित नेता जितने के बाद भाजपा को समर्थन देंगे?यह चर्चा भी यहाँ चल रही हैं।
