ओबीसी महासभा के आगामी आंदोलन को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

0
IMG_20220719_172958.jpg

IMG_20220719_172958.jpg

पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल

भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा

ओबीसी महासभा के आगामी आंदोलन को लेकर हुई समीक्षा बैठक

मड़ावरा – अपनी मांगों को लेकर ओबीसी महासभा ललितपुर मड़ावरा द्वारा दिनांक 24 जुलाई को होने वाले आंदोलन को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई। ओबीसी महासभा ललितपुर द्वारा मड़ावरा मे होने वाले आंदोलन को लेकर ओबीसी महासभा द्वारा विभिन्न ग्रामो क्योलारी,करौदा,महरौनी,सडकौरा,गौना,कुसमाड,उल्दना,धुरवारा मे डाॅ.राव रविंद सिंह रनगांव एड.निहाल सिंह ब्रजभान सिंह महेंद्र सिंह के द्वारा जनसंपर्क किया गया। जिसमे समस्त ग्रामों के लोगो के द्वारा अपार समर्थन मिला और सभी लोगो से आंदोलन मे आने का आग्रह किया गया। जनसंपर्क के दौरान भजन सिंह भगुन सिंह(कोटेदार) सोम सिंह देवसिंह लोकेंद्र सिंह कीरत सिंह जितेंद्र सिंह रामसरन सिंह जय सिंह राघवेंद्र सिंह देवराज सिंह तिलक सिंह मोजूद रहे।

*किन मुद्दों को लेकर ओबीसी महासभा का होगा आंदोलन*

कुछ समय पूर्व शासन द्वारा रनगांव गिरार तिराहा पर अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम पर प्रवेश द्वार बनवाया गया था जिसमें ओबीसी महासभा द्वारा उस पर अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम में कुछ कमी देखी गई। जिसको लेकर उनके द्वारा कुछ समय पहले ज्ञापन के माध्यम से शासन तक अपनी बात पहुंचाई गई। लेकिन कोई भी सुधार ना होने की वजह से ओबीसी महासभा आने वाले 24 जुलाई को एक आंदोलन के माध्यम से अपना यह मुद्दा शासन के सामने रखेगी।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!