25 अगस्त को होगा जनपद पंचायतों की स्थायी समितियों का गठन।
25 अगस्त को होगा जनपद पंचायतों की स्थायी समितियों का गठन
पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त
जनपद पंचायतों की स्थायी समितियों के गठन के लिए आगामी 25 अगस्त 2022 को जनपद पंचायत सदस्यों का सम्मिलन आयोजित किया जाएगा । इस सम्मिलन में जनपद पंचायत की स्थायी समितियों के सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा । जनपद पंचायत की स्थायी समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए सम्मिलन की अध्यक्षता करने कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं ।
जनपद पंचायत बालाघाट, किरनापुर, लांजी, वारासिवनी एवं कटंगी के सम्मिलन की अध्यक्षता करने वहां के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है । जनपद पंचायत खैरलांजी के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल नायक को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है । इसी प्रकार जनपद पंचायत लालबर्रा, बिरसा व परसवाड़ा के सम्मिलन की अध्यक्षता करने वहां के तहसीलदारों को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है । जनपद पंचायतों के सम्मिलन में पीठासीन अधिकारी के सहयोग के लिए संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
