चार दिन पहले हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश।

0
IMG-20220219-WA0116.jpg

IMG-20220219-WA0116.jpg

देवरी कला-विगत दिनों मुख्य बस स्टैंड पर एक मोबाइल शॉप से पीछे की दीवार तोड़ मोबाइल फोन चोरी की बारदात हुई थी जिस पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार किया एम चोरी हुए माल को भी जप्त कर लिया देवरी पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 15.02.22 को फरियादी धर्मेन्द्र पिता कोमल प्रसाद साहू 31 साल निवासी जवाहर वार्ड देवरी द्वारा अज्ञात चोर द्वारा दुकान की दीवाल को तोड़कर 8 नग मोबाईल कीमती 90 हजार रुपये के चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क 96/22 धारा 457.380 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय सागर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पूजा शर्मा (पुलिस) अनुभाग देवरी के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित कर आरोपियों की पता तलाश की गई एव साइबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपी 1 सोनू उर्फ सुनील पिता पारस लाल गोंड 23 साल नि. देवरी खुर्द ना केसली 2 अभिषेक पिता ओमकार गौड 20 साल नि. मर्मांधों थाना केसली जिला सागर से पूछताछ की गई जिन्होंने 2-3 बार दुकान पर जाकर रैकी करना बाद छैनी हथौड़ी से दीवाल को तोड़कर दुकान में घुसकर चोरी करना बताने पर आरोपीगड से 8 नग मोबाईल जप्त कर आरोपियों को गिरफतार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरी कमल सिंह ठाकुर, उनि. मकसूद अली, सउनि बालाराम छारी, आर. 520 दुर्गेश सोनी, आर. 1532 नरसिंह ठाकुर, आर 662 मुकेश कुमार आर सौरभ रैकवार सायबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!