बड़ावदा में सेनापतियों को मतदाताओं ने क्या संदेश दिया ? जाने
बड़ावदा में आखिर मिली जुली सरकार,कई दिग्गज घर बैठे बड़ावदा।
शिरीष सकलेचा
यहाँ नगर परिषद चुनाव में बड़ावदा नगर के 6 हजार मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया। यहाँ भाजपा के 5 कांग्रेस के 5 व दो भारतीय जनता पैनल के 2 ,आम आदमी के 2 व 1 निर्दलीय पार्षद चुने गए है। चुनाव परिणाम ने भाजपा,कांग्रेस व आम आदमी के सेनापतियों को घर का रास्ता दिखा दिया है। जिससे यहाँ दिग्गजो की करारी पराजय हुई है। जो राजनीतिक हलकों में बड़ी खबर बनकर सामने आई है।
इस चुनाव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र ह हिंगड़ की पत्नी रमिला हिंगड़ ,पूर्व नपा उपाध्यक्ष संजय चावड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौहान की पत्नी उषा चौहान, आम आदमी के सूत्रधार सत्यनारायण झाला चुनाव हार गए हैं ।जो कहीं ना कहीं सभी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार थे। इनके पराजित होने से भाजपा के बागी व आम आदमी, निर्दलीय की अहमियत नगर सरकार में बढ़ गयी है। यहाँ भारतीय जनता पैनल के अनिल अवस्थी व कल्पना राजेंद्र कुमावत ने जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया है। हालांकि इनकी जीत लगभग तय मानी जा रही थी। यहां अवस्थी 1 वोट से जीत कर बस्ती बस्ती अनिल अवस्थी के नारे को अंगीकार कर गए। चुनाव परिणाम आने के बाद अब हर किसी की निगाह अध्यक्ष को लेकर देखी जा रही है। कांग्रेस अपना जुगाड़ बैठा रही है उसकी निगाह आम आदमी व भारतीय जनता पैनल,निर्दलीय पर लगी हुई है। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपने जुलूस निकाले। यहाँ वार्ड 4 व 10 जो भाजपा का पक्का गढ़ माना जाता है उसमें कमल नही खिल पाया । यहाँ वार्ड 4 में आम आदमी के शाहरुख व 10 में पदमा सुमित हिंगड़ की जीत भाजपा के लिए बड़ी चिंताजनक खबर है।
यहां जब मंडी प्रांगण से पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह के करीबी शांताबाई नंदराम राठौड़ व अन्य चार भाजपा पार्षदों का जुलूस निकल रहा था तब भाजपा के दो बागी के जुलूस में बुलाने की खबर को लेकर आपस में कुछ कहासुनी हुई कुछ देर जुलूस में अवस्थी साथ रहे लेकिन थोड़ी देर बाद दूरी बनाकर वह अपने साथी राजेन्द्र कुमावत के साथ जुलूस के साथ मतदाताओं का आभार प्रकट करने निकले।
भूमिका भास्कर ने चुनाव परिणाम को लेकर अपना आकलन पहले ही पाठकों के समक्ष रख दिया था जो शत-प्रतिशत सही साबित हुआ है। हमने भाजपा को 5 कांग्रेस को 5 व अन्य को 5 सीट देने की बात कही थी। वह बिल्कुल सही साबित हुई है।
