युवा मोर्चा जिला डिण्डौरी ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव।

0
IMG-20220420-WA0090.jpg

IMG-20220420-WA0090.jpg

डिण्डौरीः- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशन मे 07 अप्रेल से 20 अप्रेल तक भाजपा सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। इसी के अन्तर्गत युवामोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सुर्या प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत एवं युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा के मार्गदर्शन मे जिले के सभी मण्डलो मे नेतृत्वकर्ताओं के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया व सामाजिक न्याय पखवाड़ा अन्तर्गत आज डिण्डौरी जिले के सभी मण्डलों मे स्थित शहीद स्मारको एवं क्रांतिकारी सेनानियो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गई। इसी तारतम्य मे डिण्डौरी नगर मे स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थल पर युवामोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंती बाई कीे प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की। जिले के विभिन्न मण्डलो मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अर्धसैनिको के परिवार के बीच जाकर युवामोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा शाॅल श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया साथ ही देश की सुरक्षा मे अहम योगदान को लेकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, पार्षद पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, स्वपनिल छैतीजा, जिला कार्यालय मंत्री तरूण ठाकुर, युवामोर्चा नगर अध्यक्ष मनी सैनी, शिवदयाल इटौरिया, कान्हा शर्मा, गगन गवले, विकास परमार, कृष्णा गोस्वामी, देवेन्द्र श्रीवास, साहिल पूषाम, गगन मेहरा, गोकुल सिंह सहित युवामोर्चा कार्यकर्तागण व सफाई मित्र उपस्थित रहेें।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!