रंगपंचमी पर गरीब बस्ती में शिक्षिका ने वितरित की सामग्री।

0
IMG-20220322-WA0193.jpg

IMG-20220322-WA0193.jpg

राजगढ़– राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर निवासी शिक्षिका इंद्रा कुशवाह ने रंगपंचमी पर की अनुठी पहल,शिक्षिका इंद्रा कुशवाहा अपने पति राजकुमार कुशवाह व बेटी यशी कुशवाहा को सुबह से ही ब्यावरा शहर के ग़रीब बस्ती में लेकर पहुँच गई,फ़िर ऐसा माहौल बना की गरीब बस्ती में निवास करने वाले बच्चे और महिला ख़ुशीयो को नही रोक पाए,ओर हर बच्चे और महिला के चेहरे ख़ुशी से खिले हुए थे,आपको बता दे कि मंगलवार को रंगपंचमी के मौके पर
शिक्षिका इंद्रा कुशवाह ने अनुठी पहल करते हुए अपने पति को साथ लेकर ब्यावरा शहर में ग़रीब बच्चों के बीच पहुँच कर रंग पंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया,आपको बता दे कि ब्यावरा शहर में निवास करने वाले गरीब परिवार के बच्चे हर दिन एक आस भरी निगाह से चढ़ते सूरज की तरफ देखते हैं आज उन्हीं बच्चों के लिए उनकी बस्ती में जाकर समाज सेविका और शिक्षिका इंदिरा कुशवाहा ने ऐसे बच्चों को रंग पंचमी पर रंगो का सामान देकर उनकी खुशियों को दुगना करने का काम किया है ,इस दौरान ग़रीब बच्चों को रंग ग़ुलाल,पिचकारी व खाने-पीने की सामग्री और उनकी माताओं को साड़ियां भेट की ,इस दौरान बच्चों सहित महिलाओ में काफ़ी ख़ुशी ओर उत्साह देखा गया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!